अपराधियों की गिरफ्तारी को छापेमारी जारी
दरभंगा, अप्रैल 7 -- लहेरियासराय। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित प्रेम ज्वेलर्स में गत तीन अप्रैल को दिनदहाड़े दो करोड़ से अधिक की लूट में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस सिलसिले में गत चार अप्रैल को बेगूसराय में हुई मुठभेड़ में छह अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनसे कुछ जेवरात की भी बरामदगी हुई है। इनके अलावा इस वारदात में शामिल छह-सात और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी की ओर से जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अधिकारी अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी व जेवरात की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रहे हैं। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि शष अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।उधर, स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.