दरभंगा, फरवरी 3 -- कमतौल। थाना क्षेत्र के कमतौल कोटपट्टी में गत रविवार की शाम करीब सात बजे अधेड़ हरिशंकर शर्मा उर्फ बिजली की गोली लगने से मौत हो जाने के बाद थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र आनंद कुमार उर्फ 'राजा' ने दी। मृतक की पत्नी चंदा कुमारी सरकारी शिक्षिका हैं। परिवार में एक बेटी और एक बेटा है। पुत्री का विवाह कुछ वर्ष पूर्व पास की कछुआ पंचायत में हो चुका है, जबकि बेटा आनंद कुमार उर्फ 'राजा' गांव में ही रहता है। मृतक की पत्नी के अनुसार उनके पति कोर्ट में मुंशी का काम करते थे। लोग उनसे समस्या आने पर केस आदि में पैरवी के लिए संपर्क भी किया करते थे। हो सकता है कि किसी का काम नहीं होने पर उसने दुश्मनी पाल ली हो और वारदात घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.