दुमका, मार्च 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। संताल परगना मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह को गोली मारे जाने मामले में अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने के विरोध में मंगलवार को दिनभर बसों का परिचालन ठप रहा। सुबह से ही अटल बिहारी वाजपेयी बस पड़ाव से एक भी बस नहीं खुली और न ही कहीं से बस पहुंची। ऐसे में दिनभर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच छोटी वाहनों में ऑटो, ई-रिक्सा शहर से रेलवे स्टेशन के बीच दिनभर चलती रही। जिससे यात्रियों को कुछ हद तक राहत मिल सका। बसों के परिचालन ठप रहने के वजह से लोगों ने अपनी यात्रा रेल से की। दुमका रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। क्या है मामला : गौरतलब हो कि विगत 24 फरवरी की सुबह करीब 6 बजे प्रतिदिन की तरह ही संताल परगना मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह अपने घर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.