अपराधियों और माफियाओं पर रखें कड़ी नजर : एसपी
पलामू, जून 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के एसपी कपिल चौधरी ने गुरुवार को कार्यालय सभागार में बैठक कर विभिन्न गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं को थाने में बुलाकर पूछताछ करने और उनका नाम गुंडा पंजी में दर्ज करने का निर्देश दिया। जिले के सभी एसडीपीओ, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों, माफियाओं और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। पिछले 10 वर्षों के अपराधियों की समीक्षा करने तथा जेल से बाहर आने वाले अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने क्यूआर कोड के उपयोग में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आगे भी इसका अनुपालन नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.