कटिहार, फरवरी 21 -- कटिहार, एक संवाददाता सेमापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आपराधिक घटना की योजना बना रहे एक व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि थाना अध्यक्ष को सूचना मिली थी कि कांवड़ चौक के पास एक व्यक्ति किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम पंकज कुमार यादव बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को विधिसम्मत गिरफ्तार कर लिया है और उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जिले में कानून-व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.