अपराधिक रिकार्ड छिपाकर सिपाही बना सहारनपुर का युवक, जांच की मांग
अमरोहा, अप्रैल 28 -- उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा कर नौकरी हासिल करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। सहारनपुर निवासी एक युवक पर आरोप है कि उसने अपने खिलाफ दर्ज आधा दर्जन से अधिक मुकदमों को छिपाकर अमरोहा पुलिस में तैनाती पा ली। मंगलवार को एक महिला ने एसपी लखन सिंह यादव से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की और आरोपी को सेवा से बर्खास्त करने की मांग उठाई। सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा निवासी महिला ने एसपी को सौंपे प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्तमान में अमरोहा जिले में तैनात एक आरक्षी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। आरोप है कि उसके खिलाफ थाना गंगोह में गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें वर्ष 2024 का भी एक नया मामला शामिल है। नियमों के मुताबिक, आपराधिक इतिहास होने पर कोई भी व्यक्ति पुलिस सेवा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.