औरंगाबाद, फरवरी 6 -- मदनपुर थाना क्षेत्र में चलाए गए सघन छापेमारी अभियान के तहत विभिन्न आपराधिक मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में घटराईन निवासी विक्रम मिश्रा शामिल हैं, जिनके विरुद्ध न्यायालय से कुर्की-जप्ती वारंट निर्गत होने के बाद गिरफ्तारी की गई। पटौधी निवासी नीतीश कुमार को वारंट के आधार पर पकड़ा गया, जबकि कठवर टोले बंगला निवासी मनदीप चौधरी को शराब मामले के वारंटी के रूप में गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा आमस थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी आकाश कुमार को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। छापेमारी अभियान में एसआई सुरेंद्र कुमार, एसआई ऐश्वर्या प्रिया, अनुप कुमार, अजय, एएसआई श्रीकांत पाण्डेय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.