अपराधमुक्त बने सहरसा का माहौल
सहरसा, जून 30 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा जिला व्यापार संघ ने जिले के नए पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग से मिलकर उनका स्वागत किया । व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने बताया कि सहरसा के व्यापारियों एवं आम नागरिकों को नए पुलिस कप्तान से काफी उम्मीदें हैं । इस मौके पर जिला व्यापार संघ के सचिव विकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष नरेश जायसवाल व्यवसायी मो नज़्मी, सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, संघ के कोषाध्यक्ष गोपाल चौधरी, संयुक्त सचिव आशीष कुमार टिंकू, सदस्य सत्यम राज झा आदि मौजूद थे। व्यापार संघ की ओर से व्यापारियों और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर तिवारी चौक पर पूर्व की तरह पुलिस बल की तैनाती, टीओपी में अधिक पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने, अपराध मुक्त वातावरण, पैंथर की तैनाती आदि मांगों को प्रमुखता से रखा। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.