नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- अपराजिता का पौधा आजकल हर घर में आपको लगा मिलेगा और इसके एक नहीं कई कारण हैं। अपराजिता के फूल देखने में सुंदर लगते हैं, इसकी चाय बनाकर लोग पीते हैं और ये स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में लोग अपराजिता के पौधे को गमले में लगाते हैं लेकिन इसे देखभाल की जरूरत सबसे ज्यादा होती है, जो हर कोई नहीं कर पाता। अगर अपराजिता के पौधे की सही केयर न हो तो फूल नहीं आते और पौधा भी मुरझाने लगता है। माली राजकुमार बताते हैं कि आपके पौधे में भी अगर फूल नहीं निकल रहे हैं या सिर्फ 1-2 निकलते हैं, तो आपको सही देखभाल और मिट्टी में क्या डालना चाहिए इसके बारे में पता होना चाहिए।मिट्टी को सही से करें तैयार अपराजिता का पौधा तभी सही से ग्रो करेगा, जब उसकी मिट्टी अच्छे से तैयार होगी। आप मिट्टी में गोबर, खाद्य मिलाकर तैयार करें और...