अपराजिता क्लब ने किया शरबत वितरण
अमरोहा, जून 2 -- मंडी धनौरा। नगर पालिका परिषद की स्वच्छता अभियान की ब्रांड एम्बेसडर व अपराजिता क्लब की अध्यक्षा सोनिया अग्रवाल के नेतृत्व में मंगलवार को तपती गर्मी के बीच शरबत वितरण किया गया। नगर पालिका कार्यालय के बाहर राहगीरों, श्रमिकों, रिक्शा चालकों व आम नागरिकों को ठंडा शरबत वितरित कर राहत पहुंचाई गई। सोनिया अग्रवाल ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत देना भी स्वच्छता और जनसेवा से जुड़ा प्रयास है। लोगों ने इस पहल की सराहना की। इस दौरान रजनी अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, नीतू जैन, शुभ्रा अग्रवाल, स्वाति, रुचि, रीना, बीना, आरती, कुसुम, गीता आदि महिलाएं मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- भारत विकास परिषद ने वितरित किया शरबत यह भी पढ़ें- राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर की सेवा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.