नैनीताल, जून 16 -- नैनीताल, संवाददाता। लेखिका अपराजिता कोटलिया की अपने दिवंगत पिता प्रख्यात भू-वैज्ञानिक प्रो. बहादुर कोटलिया को समर्पित पहली पुस्तक 'द मैन बिहाइंड माई फादर' का विमोचन मंगलवार को डीएसबी परिसर के भूगर्भ विज्ञान में किया गया। समारोह का उद्घाटन कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. डीएस रावत ने किया। अपराजिता ने कहा कि यह पुस्तक केवल संस्मरण नहीं है, बल्कि एक बेटी की अपने पिता को दूसरों की नज़रों से खोजने की व्यक्तिगत यात्रा है। यह उनके लिए समझ, स्मरण और कृतज्ञता की यात्रा रही। सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, नैनीताल की पूर्व छात्रा अपराजिता कोटलिया पहली बार लेखन के क्षेत्र में उतरी हैं। यह भी पढ़ें- अपराजिता की पहली पुस्तक 'द मैन बिहाइंड माई फादर' का विमोचन इस दौरान प्रो. राजीव उपाध्याय, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. नीता बोरा शर्मा, डॉ. दीपा आर...