अपराजिता, रजनीगंधा और गेंदा से अप्रतिम स्वरूप में दिखे हनुमानजी
प्रयागराज, जून 9 -- ज्येष्ठ अधिकमास के छठवें बड़े मंगल पर हनुमानजी के मंदिर भक्ति से सराबोर दिखाई दिए। बंधवा स्थित बड़े हनुमानजी मंदिर में महंत बलवीर गिरि की अगुवाई में ब्रह्म मुहूर्त में बड़े हनुमानजी का विधि-विधान से अभिषेक व आरती के पहले गर्भगृह को केला, सेब, लीची व आम जैसे फलों और अपराजिता, रजनीगंधा व गेंदा के फूलों की लड़ी से सुसज्जित किया गया। वहीं हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का पाठ कर उनकी भव्यता से आरती की गई। भोर में साढ़े चार बजे कपाट हनुमानजी के अप्रतिम स्वरूप का दर्शन करने के लिए खोला गया तो किला घाट तक भक्तों की कतार लगी रही। यह भी पढ़ें- छठे बड़े मंगल को भी हुए भंडारे, वितरित किया गया शरबत जय श्रीराम, जय-जय हनुमान के जयकारों के बीच दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ। जो सुबह 11 बजे तक अनवरत चलता रहा। जबकि शाम की शृंगार दर्शन के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.