अपरहण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
सिद्धार्थ, जुलाई 31 -- शोहरतगढ़। थाना पुलिस टीम ने एक युवती को अपरहण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश में थी। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक कस्बे की निवासी महिला ने शनिवार को तहरीर देकर बताया था कि किसी कार्य से बाहर गई थी। शाम को घर लौटी तो मेरी लड़की घर पर नहीं थी। इधर-उधर खोजबीन करने के बाद जब नहीं लड़की मिली तो संदेह के आधार पर शोहरतगढ़ कस्बा के वार्ड गांधी नगर निवासी मोहम्मद जमा उर्फ लाला के घर गई तो उनकी बेटी घर के अंदर मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। आरोपी मोहम्मद जमा उर्फ लाला को डोहरिया खुर्द चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.