मऊ, मार्च 8 -- मऊ, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने शनिवार को विकास खण्ड घोसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों तथा अभिलेखों की गहन जांच करते हुए कर्मचारियों को दिशा निर्देश जारी किया। अपर जिलाधिकारी ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, पंचायत सहायक कक्ष, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, परिवार रजिस्टर, विकास कार्यों से संबंधित अभिलेख और योजनाओं की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने विकास खण्ड कार्यालय में रखे जाने वाले कैशबुक, आगंतुक पंजिका, स्टॉक रजिस्टर, पत्रावली निस्तारण पंजिका, शिकायत पंजिका तथा अन्य अभिलेखों का भी परीक्षण किया। अपर जिलाधिकारीने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित ...