अपयश के बाद भी..., राष्ट्रगान विवाद बाद सतीश महाना की जनप्रतिनिधियों को सीख; बोले-हताश न हों
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार को लखनऊ में एक कार्यशाला में सच्चे जनप्रतिनिधि के गुण बताते हुए कहा कि अपयश मिलने के बाद भी लगातार जनता की सेवा में जुटे रहने वाला जनप्रतिनिधि ही वास्तव में सच्चा जनप्रतिनिधि होता है। उन्होंने कहा कि सामान्य नागरिक के लिए उसका जनप्रतिनिधि ही सबसे बड़ा सहारा होता है। बता दें कि हाल में राष्ट्रगान के अपमान के विवाद के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने वायरल वीडियो को भ्रामक बताते हुए लोगों से सच जानने के बाद ही आरोप लगाने की अपील की थी। उस वीडियो के जरिए महाना पर आरोप लगाया जा रहा था कि वह राष्ट्रगान चलने के बीच में ही वहां से चले गए थे। सतीश महाना ने वीडियो को भ्रामक बताते हुए स्पष्ट किया था कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ था। मंगलवार को उन्होंने लखनऊ के एक होटल में 'साइबर सुरक्षा : ए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.