लखनऊ, अगस्त 25 -- विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि अपयश के बाद भी जनता की सेवा में निरंतर जुटे रहने वाला ही वास्तव में सबसे बड़ा जनप्रतिनिधि होता है। सामान्य नागरिक के लिए उसका जनप्रतिनिधि ही सबसे बड़ा सहारा होता है। यह भी पढ़ें- एसआरएस स्कूल के विद्यार्थियों ने विधानभवन का किया भ्रमणकार्यशाला का समापन विधानसभा अध्यक्ष ने मंगलवार को साइबर सुरक्षा ए डिजिटल सिक्योरिटी ब्रीफिंग फॉर लेजिस्लेटर्स विषयक कार्यशाला के समापन पर ये बात कही। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि समाज के लिए पूरे दिन मेहनत करता है, लेकिन सोशल मीडिया पर दो -चार नेगेटिव कमेंट्स से वो हताश हो जाता है। इस बात का हमेशा ध्यान रखिए कि ऐसे नकारात्मक कमेंट्स से हताश होने की जरूरत नहीं है। आप जनता की सेवा करते रहिए। आपकी सेवा का मूल्यांकन जनता को करना होता है। यह भी पढ़ें- निकाय...