अपमान से आहत युवती ने किया था खुदकुशी का प्रयास
कौशाम्बी, सितम्बर 27 -- एक युवती ने अपमान सहन नहीं कर पाने पर खुद को आग लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था। आरोपियों पर उसके परिवार से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का भी इल्जाम है। मामले की शिकायत पर सात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के चंदूपुर अमरायन निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे ईशांत त्रिपाठी का विवाह सात जुलाई 2026 को करारी के नौबस्ता गांव की प्राची पांडेय से किया था। शादी के बाद पहली बार प्राची अपने मायके गई। इसके बाद उसने व उसके परिजनों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगना शुरू कर दिया। न देने पर तरह-तरह की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक, 22 सितंबर की शाम प्राची अपने पिता बृजेश पांडेय, मां रीना पांडेय, परिवार के पिंकू पांडेय, रिश्तेदार शिवजी तिवारी, दीपक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.