अलीगढ़, दिसम्बर 21 -- अलीगढ़। फेसबुक पर भगवान परशुराम को लेकर अपमानजनक पोस्ट को लेकर हिंदूवादी संगठन गुस्से में है। जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रुद्रा पंडित ने बताया कि वह शनिवार की रात को फेसबुक चला रहे थे, तभी उन्होंने एक पोस्ट देखी जो भगवान परशुराम को लेकर अपमान जनक थी। जिलाध्यक्ष ने तत्काल उस अकाउंट की जांच की तो पता चला की पोस्ट लखनऊ के एक युवक नाम से थी। वह शिवम अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सम्राट सेना संगठन से है। जिलाध्यक्ष ने संगठन को सूचित कर थाना सासनी गेट में तहरीर दी है। विरोध जताया की किसी भी भगवान का अपमान नहीं सहा जाएगा। पोस्ट पर नाराजगी जताते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान देवेंद्र कुमार शर्मा अध्यक्ष सनातन सेवा समिति, गौरव माथुर, नवनीत कुमार, सुशील कुमार शर्मा, जन्मेश सिंह, शानू शर्मा, दीपक सूर्यवंशी, लकी, नीरज माथु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.