अपमान और रंगदारी मांगे जाने पर रामजी को हुआ था हार्ट अटैक
कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- प्रयागराज के काला डांडा खुल्दाबाद निवासी रामजी केसरवानी को अपमान और 50 लाख की फिरौती मांगे जाने पर दिल का दौरा पड़ा था। इसी के बाद उनकी मौत हो गई थी। उनके बेटे ने अदालत से आदेश कराकर अपनी पत्नी व सालों पर मुकदमा कायम कराया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। प्रयागराज के काला डांडा खुल्दाबाद निवासी अर्पित कुमार ने बताया कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले महमूदपुर मनौरी की रहने वाली गरिमा केसरवानी से हुई थी। पीड़ित के मुताबिक शादी के बाद ही पत्नी परिजनों से अलग रहने लगी। वह आए दिन माता-पिता को अपमानित करती थी। नौ दिसंबर 2025 को अपने भाई गौरव तथा अतुल को बुलाकर गहने एवं कपड़े लेकर मायके चली गई। तीन जनवरी 2026 को पीड़ित के पिता उसे बुलाने गए थे। पीड़ित का आरोप है कि वहां पत्नी ने अपने दोनों भाइयों के साथ मिलकर उसके पिता की पिटा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.