अपमानित कर जान से मारने की धमकी का आरोप
लखीमपुरखीरी, जून 26 -- रजागंज, संवाददाता। थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम ऐटा मजरा मुड़ा अर्जुन निवासी शकील पुत्र अकील ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर में कहा गया है कि 23 जून की रात करीब 10:30 बजे शकील खजुहा से बाजा बजाकर अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में रजवापुर ठकरान में पाइप डालकर सिंचाई कर रहे युवक ने उसे रोक लिया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर मारपीट की और जातिसूचक एवं धार्मिक टिप्पणी करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.