गुवाहाटी, मार्च 29 -- पिछले एक दशक से अधिक समय तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे संजू सैमसन अब IPL 2026 में एक नई टीम के लिए खेलेंगे। आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में सैमसन सोमवार को उसी टीम के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे, जिसके लिए वे लंबे समय तक खेले हैं। वहीं, चेन्नई टीम का हिस्सा रहे रविंद्र जडेजा अब राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलने जा रहे हैं। ऐसे में दोनों के सामने अपनी पुरानी टीमों को चुनौती देने की बारी होगी। पिछले दस साल से अधिक समय से सैमसन रॉयल्स टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रहे हैं। उनकी कप्तानी में रॉयल्स 2022 में फाइनल तक पहुंची थी। जिस तरह से चेन्नई की पहचान महेंद्र सिंह धोनी हैं, वैसे ही रॉयल्स की पहचान सैमसन बन गए थे, लेकिन इस सत्र से पहले हुई अदला-बदली में अब जडेजा रॉयल्स के लिए खेलेंगे और भारत की टी20 विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.