जैदपुर (बाराबंकी), मार्च 1 -- बाराबंकी जिले के जैदपुर स्थानीय कस्बा के कई परिवारों के लड़के ईरान के विभिन्न शहरों में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। शनिवार को ईरान पर हमले के बाद से परिवार के लोगों की माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। दोपहर तक परिवार के लोग मोबाइल से बातचीत कर वहां के हालात का जायजा लेते रहे। इस दौरान पिछले तीन माह पहले बेटे मौलाना जौहर अब्बास के साथ ईरान में तीर्थ यात्रा पर गई उनकी मां ने कस्बे में रहे रहे अपने बेटे व परिवार के लोगों को किसी प्रकार की चिंता नहीं करने और सब ठीक होने की बात कहकर ढांढस बधाईं।शनिवार दोपहर से टूटा संपर्क ईरान की राजधानी तेहरान पर शुक्रवार को हुए हमले की खबर के बाद कस्बे में रह रहे परिवार वालों की चिंता बढ़ गई है। हमले की सूचना मिलते ही परिजनों ने तुरंत संपर्क कर उनका हालचाल लिया। लेकिन दोपहर एक बजे क...