अपनों से छोड़ा तो डालसा ने दिलाया वृद्धा को सुरक्षित आश्रय
रांची, सितम्बर 16 -- रांची, संवाददाता। कोकर के हैदर अली रोड स्थित जर्जर और बंद घर में वर्षों से अकेली रह रही वृद्ध महिला रम्भा देवी को डालसा ने संरक्षण दिलाया। लावारिस और असहाय हालत में जीवन गुजार रही वृद्धा की जानकारी मिलने पर पीएलवी अनिता देवी ने तत्काल डालसा सचिव राकेश रौशन को इसकी सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, डालसा अनिल कुमार मिश्रा के निर्देश पर पीएलवी ने वृद्धा के घर पहुंचकर उनकी स्थिति का जायजा लिया। महिला को विधिक सहायता और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी गयी। इसके बाद डालसा के निर्देश पर महिला को चिरौंदी स्थित वृद्धाश्रम में शिफ्ट कराया गया। वहां उन्हें सुरक्षित आश्रय और आवश्यक देखभाल उपलब्ध करायी गयी। डालसा सचिव ने कहा कि जरूरतमंद, असहाय और गरीब लोगों तक विधिक सहायता पहुंचाना प्राधिकार की प्राथमिकत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.