गंगापार, फरवरी 18 -- मांडा क्षेत्र के 13 परीक्षा केंद्रों पर लगभग दस हजार विद्यार्थियों की परीक्षा शुरू हुई। वाह्य व्यवस्था काफी सख्त, लेकिन परीक्षा भवन से बाहर निकले विभिन्न केंद्रों के परीक्षार्थियों के अनुसार अंदर उन कमरों के सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकार्ड्स कुछ अवधि के लिए बंद कराकर स्व केंद्र का लाभ ले रही विद्यालय की छात्राओं व कुछ चिह्नित कमरों में बोलकर हिंदी का प्रश्नपत्र हल कराया गया। अपनों पर रहम, गैरों पर सितम को लेकर तमाम छात्रों में गुस्सा भी देखा गया। बोर्ड परीक्षा शुरु होने के साथ ही शिक्षक, शिक्षार्थी, पुलिस, प्रशासन और नकल माफिया अपने अपने ढंग से परीक्षा की तैयारी में लग गये हैं। मांडा क्षेत्र के बाबू फतेह बहादुर सिंह इंटर कॉलेज बोधीपुर हाटा, जिला पंचायत इंटर कॉलेज दोहथा, परमसुख आदिवासी इंटर कॉलेज धौंखर, जीआईसी बेरी, लाल...