सहरसा, मार्च 3 -- सहरसा, नगर संवाददाता। रंगों के त्योहार होली के खुमार में लोग पूरी तरह से डूब गए हैं।फिजां में रंग-गुलाल घुलने लगा है।हर जगह लोग अपनों के संग होली की खुशियां बांटने की तैयारी कर रहे हैं।युवाओं और बच्चे में होली को लेकर उत्साह छाया हुआ है।जिले में बुधवार को होली का पर्व मनाया जाएगा।उससे पूर्व सोमवार को बनगांव में होली का पर्व मनाया गया।बनगांव की होली के साथ हीं जिले में होली का माहौल तैयार हो गया।जिले के बनगांव सहित आसपास के इलाके में अन्य जगहों से एक दिन पहले होली मनाई जाती है।होली के बाद होलिका दहन किया जाता है।मंगलवार को चंद्रग्रहण के कारण जिले में बुधवार को होली का पर्व मनाया जाएगा। इधर होली के कारण सोमवार को लोग दिनभर पर्व की तैयारी और खरीदारी में जूटे रहे।रंग, गुलाल, पिचकारी, कपड़े, मिठाई सहित अन्य सामानों की खरीदारी...