फतेहपुर, मार्च 31 -- जाफरगंज। कौशांबी में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दस लोगों की मौत के बाद धौरहरा के मजरे कुरौली गांव में अब भी मातम पसरा है। गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन है और परिजन अपने घायल रिश्तेदारों की चिंता में अस्पतालों के चक्कर काटते नजर आ रहे हैं। हर चेहरे पर दर्द और बेबसी साफ झलक रही है। हादसे के बाद से ही मंझनपुर और प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। गांव के लोग बारी-बारी से अस्पताल पहुंचकर अपनों का हाल जान रहे हैं। कई परिवार ऐसे हैं, जिनके सदस्य अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। सोमवार को अपने इकलौते बेटे का अंतिम संस्कार करने के बाद मंगलवार को मुकेश मंझनपुर अस्पताल में भर्ती पत्नी गुड़िया से मिलने पहुंचा। जैसे ही उसने पत्नी को बेटे की मौत की खबर दी, वह खुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.