रांची, मार्च 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के बयानों पर पलटवार करते हुए मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने सोमवार को कहा कि यह पूरी तरह भ्रामक और राजनीतिक है। मुंजनी ने कहा कि जनता को गुमराह करने से पहले भाजपा को अपने 15 वर्षों के शासनकाल का हिसाब देना चाहिए, जब झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद लंबे समय तक भाजपा सत्ता में रही, लेकिन उस दौरान न तो पर्याप्त अस्पतालों का निर्माण हुआ, न डॉक्टरों और नर्सों की बहाली की गई और न ही ब्लड बैंक सिस्टम को मजबूत किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं लगभग नगण्य थीं। मरीजों को बुनियादी इलाज के लिए भी भटकना पड़ता था। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.