नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- Wipro share price: दिग्गज IT कंपनी विप्रो के शेयरधारक हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, विप्रो ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है कि उसका बोर्ड 15-16 अप्रैल 2026 को होने वाली अपनी अगली बैठक में इक्विटी शेयरों की बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करेगा। इसके अलावा, कंपनी 16 अप्रैल को मार्च तिमाही के अपने नतीजे भी जारी करेगी। विप्रो ने कहा कि उसका बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स इक्विटी शेयरों की बायबैक के प्रस्ताव का मूल्यांकन करेगा। इसके साथ ही वे इस प्रक्रिया के लिए जरूरी और इससे जुड़े अन्य मामलों पर भी विचार करेंगे। यह सेबी के सिक्योरिटीज की बायबैक रेगुलेशंस और अन्य संबंधित कानूनों के लागू प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। इस ऐलान के बीच गुरुवार को विप्रो के शेयर गुरुवार को मामूली गिरावट के साथ 202 रुपये पर बंद हुए। यह भी प...