बागपत, फरवरी 4 -- कृषि विभाग विषय वस्तु विशेषज्ञ महेश कुमार खोखर ने पत्र जारी करते हुए आरोप लगाया कि कृषि विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। विभाग में जातिवाद भी हावी है। कृषि उपनिदेशक पर आरोप लगाया कि उसके साथ जातिगत भेदभाव किया जाता है। अनर्गल और झूठे आरोप भी लगाए जाते रहे है। वह सात फरवरी से पोल खोल अभियान उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय गौरीपुर से शुरू करेगा। इस संबंध में उपकृषि निदेशक विभाति चतुर्वेदी ने कहा कि विषय वस्तु विशेषज्ञ पर पहले ही कई जांचे चल रही है। जांच से बचने के लिए यह सब कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.