अररिया, जून 20 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। शहर के नर्सिंग होम में महिला की मौत मामले में आरोपी डॉक्टर अली अकबर अंसारी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ ही उनके दावों पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि फर्जी डॉक्टरों के बोर्ड, फर्जी क्लिनिक और नियमों को ताक पर रखकर ऑपरेशन करने के मामले में अब वह अपने ही बुने जाल में फंसते दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार की रात महिला मरीज के ऑपरेशन के बाद मौत हो गई थी। बच्चा सुरक्षित बच गया, लेकिन जच्चा की मौत के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया था। मौके पर पुलिस के कई पदाधिकारी पहुंचे थे। उस समय डॉक्टर अली अकबर ने मरीज की गंभीर स्थिति और खून की कमी को मौत का कारण बताया था। लेकिन जब मामले को लेकर हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित हुई और जांच कमेटी गठित हुई तो डॉक्टर ने ऑपरेशन ...