मैनपुरी, जून 4 -- घिरोर तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला खुशाली चौ. राजाराम इंटर कॉलेज के विरुद्ध वर्ष 2017 में साजिश के तहत सामूहिक नकल का मुकदमा दर्ज करवाया गया था। कोर्ट ने दर्ज करवाए गए मुकदमे की सुनवाई के दौरान एफआईआर को निरस्त ही नहीं किया बल्कि प्रधानाचार्य को क्लीन चिट भी दी है। इस मामले में एडीएम और विवेचक को तलब कर लिया गया है। इसके बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति है। न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 2 ने घिरोर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में आदेश जारी किया और दर्ज की गई रिपोर्ट को खारिज करते हुए स्कूल संचालक को क्लीन चिट दी। आदेश में लिखा गया कि स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्णकांत ने धोखाधड़ी और परीक्षा अधिनियम से जुड़ी धाराओं के मुकदमे में अपने आपको निर्दोष बताया और दर्ज करवाई गई एफआईआर को साजिश बताते हुए पक्ष रखा। तत्कालीन एसडीएम देवे...