वाराणसी, अप्रैल 25 -- चिरईगांव। चौबेपुर थाना क्षेत्र के सन्दहां स्थित रिंगरोड चौराहे के पास स्थित बालू गिट्टी मंडी में गिट्टी गिरा कर वापस लौट रहे डंपर को साइड बता रहा खलासी शनिवार को पहिया के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सोनभद्र के राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जैद निवासी धीरज यादव वाहन पर गिट्टी लाद कर सन्दहां चौराहे पर आया था। वाहन में खलासी घोरावल के पेड़े निवासी 25 वर्षीय परमेश्वर भी सवार था। शनिवार सुबह 8 बजे मंडी में गिट्टी गिराकर चालक वापस लौट रहा था। सन्दहां चौराहे पर पुल के नीचे से वह आशापुर की ओर जाना चाहता था। ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने नो इंट्री में जाने से उसे रोक दिया। वह हरहुआ की ओर जाने के लिए वाहन को बैक करने लगा। खलासी नीचे उतर कर उसे साइड बता रहा था। असावधानीवस वह पहिया के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.