अपने ही घर में ही रची चोरी की साजिश, लाखों के जेवरात गायब
गोपालगंज, अप्रैल 30 -- थावे। थावे थाना क्षेत्र के मीरअलीपुर गांव से बुधवार देर रात एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही घर में दोस्त के साथ मिलकर लाखों रुपए के जेवरात चोरी करने की साजिश रच डाली। जानकारी के अनुसार आरोपी ने घर में रखे कीमती जेवरात चोरी कर घटना को छिपाने का प्रयास किया। परिवार के सदस्यों को जब संदेह हुआ तो उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चोरी गए जेवरात का कुछ हिस्सा बरामद कर लिया। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जबकि उसके साथ शामिल एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया । दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए थावे थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.