सुल्तानपुर, जून 17 -- भदैया, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के मिश्रपुर पुरेना गांव निवासी एक बुजुर्ग ने अपने ही बेटे समेत परिवार के पांच सदस्यों पर मारपीट, गाली-गलौज, घर से बेदखल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद देहात कोतवाली में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित रामधीरज गुप्ता के अनुसार उनकी पत्नी का करीब आठ माह पूर्व निधन हो गया था। इसके बाद से बड़े पुत्र बिहारी लाल के साथ कंचन, नीता, लक्ष्मी और अरुण लगातार उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। आरोप है कि कई बार उनके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल देने की धमकी दी गई। यह भी पढ़ें- अपने ही घर में बेगाना हुआ बुजुर्ग, बेटे समेत पांच पर मुकदमा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। रामधीरज गुप्ता का...