हाजीपुर, नवम्बर 26 -- महुआ,एक संवाददाता। कमरे में लगे पंखे से कपड़े के फंदे लगाकर युवक उसमें झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। बुधवार की पूर्वाहन जब घर वाले अकेले सोए युवक के कमरे को खोलने गए तो उसे फंदे से झूलता देख सन्न रह गए। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। यह खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। घटना महुआ थाना के कन्हौली विशनपरसी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 14 कुतुबपुर सहमाल में घटी। मृतक 19 वर्षीय रामप्रवेश कुमार उक्त गांव निवासी सरवन राम का पुत्र था। बताया गया कि रामप्रवेश अपने कमरे में मंगलवार की रात अकेला सोने गया था। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे के आसपास उसकी भाभी मुन्नी देवी कीबाड़ खोलने गई तो उसे कपड़े के फंदे से लटका देख सन्न रह गई। इसके बाद यह खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.