अपने ही घर के ट्रैक्टर ने ही छीन ली आस्था की मुस्कान
संभल, जून 10 -- थाना क्षेत्र के मतीपुर ढकतोड़ा गांव में बुधवार को हुआ दर्दनाक हादसा पूरे गांव को गमगीन कर गया। आठ वर्षीय आस्था, जो अपने भाई-बहनों के बीच सबसे चंचल और हंसमुख बच्ची मानी जाती थी, अब इस दुनिया में नहीं रही। आस्था अपने परिवार में बड़ी बहन और छोटे भाई के बीच की संतान थी। पिता मेहनत-मजदूरी कर इको गाड़ी किराए पर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। रोज की तरह परिवार अपने कामों में व्यस्त था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ ही पलों में खुशियों से भरा आंगन मातम में बदल जाएगा। बताया जाता है कि घर के पास खड़े ट्रैक्टर को पीछे किया जा रहा था। इसी दौरान उससे जुड़ा ट्रॉली का पिन निकल गया और ट्रॉली अचानक अलग होकर पास में मौजूद आस्था की तरफ बढ़ गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, मासूम उसकी चपेट में आ चुकी थी। गंभीर हालत में उसे बचाने की कोशिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.