अपने हिस्से की जिंदगी पुस्तक पर परिचर्चा
धनबाद, अगस्त 27 -- धनबाद। रिक्रिएशन क्लब कोयला नगर में जनवादी लेखक संघ की ओर से भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ काशीनाथ चटर्जी की लिखित आत्मकथा अपने हिस्से की जिंदगी पर परिचर्चा हुई। प्रो बलभद्र ने कहा कि पुस्तक के माध्यम से लेखक काशी नाथ चटर्जी को जानने का मौका मिला। कमलेश ने कहा कि किताब पढ़ना जरूरी है, वह आपके दिमाग को जिंदा रखता है। अध्यक्षता करते हुए प्रो हिमांशु शेखर चौधरी ने कहा कि वैज्ञानिक चेतना के लिए पुस्तक पढ़ना जरूरी है। लेखक डॉ काशी नाथ चटर्जी ने कहा कि पुस्तक को मैंने देश के हजारों साक्षरता कर्मियों को समर्पित किया है। मौके पर संघ सचिव अशोक कुमार, चित्तरंजन गोप, डॉ सुनील सिन्हा, भोला नाथ राम, रवि सिंह, विकाश गुप्ता, विकाश कुमार ठाकुर, रानी मिश्रा, मुमताज आलम समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.