प्रयागराज, दिसम्बर 11 -- ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरशन, प्रयागराज एवं यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन की संयुक्त बैठक गुरुवार को हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली, 18 माह से फ्रीज हुए डीआर और आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स विरोधी नीति को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि 15 दिसंबर को विभिन्न मांगों को लेकर पेंशनर धरनास्थल पर विरोध जताएंगे। वहीं, 17 दिसंबर को पेंशनर्स दिवस के मौके पर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। इस मौके पर योगेंद्र पांडेय, मोहम्मद तारिफ, राजेश यादव, त्रिवेणी प्रसाद, शशि भूषण पांडेय, मनोज श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.