प्रयागराज, मई 10 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के प्रस्तावित विस्तार में प्रयागराज की चर्चित नेता और कौशांबी चायल विधायक पूजा पाल को शामिल किया जाएगा। पूजा पाल पहली बार योगी सरकार के मंत्रिमंडल का हिस्सा बनेंगी। पूजा पाल का नाम प्रदेश की राजनीति में उस समय तेजी से उभरा था, जब उनके पति और इलाहाबाद शहर पश्चिमी से बसपा विधायक रहे राजू पाल की 25 जनवरी 2005 को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। राजू पाल ने 2004 के उपचुनाव में माफिया अतीक अहमद के भाई और सपा प्रत्याशी अशरफ को हराकर राजनीतिक हलकों में सनसनी फैला दी थी। यह जीत इसलिए भी बड़ी मानी गई क्योंकि शहर पश्चिमी सीट पर अतीक अहमद और उसके परिवार का लंबे समय तक दबदबा रहा था। राजू पाल की हत्या के बाद हुए उपचुनाव में बसपा ने पूजा पाल को मैदान में उतारा। हालांकि उन्हें हार मिली, लेकिन उन्होंने स...