वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री और अपने लोकप्रिय सांसद नरेंद्र मोदी के लिए पलक-पांवड़े बिछाने को काशी तैयार है। बाबतपुर एयरपोर्ट से गंगा घाट तक पूरा शहर भगवामय हो चुका है। सड़कें-चौराहे भाजपा के झंडों से पट चुके हैं। स्ट्रीट लाइट से प्रमुख भवन तिरंगी लाइट की रोशनी में नहा रहे हैं। निजी इमारतों और सरकारी भवनों पर उनके स्वागत में होर्डिंग, बैनर और झंडे लगाए गए हैं। मंगलवार को प्रधानमंत्री विशेष विमान से दोपहर दो बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वह सेना के हेलीकाप्टर से बरेका इंटर कॉलेज में हेलीपैड पर उतरेंगे। सड़क मार्ग से अतिथि गृह पहुंचेंगे। विश्राम के बाद वह वाराणसी के विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। यह भी पढ़ें- आने को है पीएम: पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे मोदी मुख्य...