नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- Rolex Rings share price: बाजार में बिकवाली के बीच फोर्ज्ड और मशीन्ड कंपोनेंट्स की ग्लोबल सप्लायर Rolex Rings के शेयर ने इंट्रा-डे में भारी उतार-चढ़ाव देखा। सप्ताह के तीसरे दिन कंपनी के शेयर BSE पर 9% तक चढ़कर दिन के सबसे ऊंचे स्तर 176 रुपये पर पहुंच गए। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है। हालांकि, बाद में मुनाफावसूली भी देखी गई और शेयर का भाव 157.15 रुपये के निचले स्तर तक आ गया। यह करीब 3 पर्सेंट की गिरावट को दिखाता है। यह शेयर सिर्फ छह सेशन में 35% ऊपर चढ़ा है और बायबैक की घोषणा के बाद से इसमें 26% की बढ़ोतरी हुई है। शेयर के 52 हफ्ते का लो 99.30 रुपये है।शेयर में तेजी की वजह? Rolex Rings के शेयर में उछाल कंपनी के बोर्ड की 23 अप्रैल को होने वाली बैठक से पहले आया है। इस बैठक में कंपनी अपने पहले शेयर बायबैक पर विचार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.