अपने वेतन से जल संरक्षण कर रहे शिक्षक विनीत
बदायूं, मार्च 23 -- विश्व जल दिवस पर कादरचौक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय खिरियावाकरपुर के सहायक अध्यापक विनीत कुमार सोलंकी की अनूठी पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। विनीत पिछले आठ वर्षों से स्वयं के खर्च पर जल संरक्षण अभियान चला रहे हैं। वे अपने वेतन से सार्वजनिक स्थानों पर टूटी टोंटियां बदलवाते हैं और मरम्मत के लिए निजी तौर पर मिस्त्री का खर्च भी उठाते हैं। शहर में कहीं भी पाइपलाइन लीकेज होने पर वे नगरपालिका से संपर्क कर उसे ठीक करवाते हैं, और आवश्यकता पड़ने पर जिला अधिकारी के माध्यम से त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हैं। विनीत सोलंकी का कहना है कि वाटर लेवल तेजी से गिर रहा है। यदि आज हम सतर्क नहीं हुए, तो भविष्य भयावह होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.