नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस पर झारखंड के अपने विधायक के खिलाफ नाबालिग आदिवासी लड़की के यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। साथ ही महिला सुरक्षा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को लेकर सवाल उठाए। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी सांसद बांसुरी स्वराज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ गंभीर आरोपों के बावजूद चुप्पी साध रखी है। स्वराज ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि झारखंड से कांग्रेस के मौजूदा विधायक बाड़ा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। उन्होंने कहा कि पॉक्सो (यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बाबूलाल का बयान राजनीति से प्रेरित और निराधार : कांग्रेस पितृसत्ता खत्म करो जैसे नारे का इस्ते...