प्रयागराज, मार्च 8 -- प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर पा रही है। भाजपा के नेता अनर्गल बयान देकर सामाजित एकता और भाईचारे का माहौल बिगाड़ रहे हैं। रविवार को कीडगंज स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा समाज के होली मिलन समारोह में सपा के राष्ट्रीय सचिव ने प्रदेश की सरकार को आड़े हाथों लिया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सपा नेता ने कहा कि बेरोजगारी से परेशान युवा आत्महत्या कर रहा है। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। दिनदहाड़े बच्चों का अपहरण हो रहा है। लूट-हत्या की घटनाएं आम हो गई हैं। समाजवादी विचारों से ही सामाजिक समरसता संभव है। समारोह में सपा नेता ने 2027 में पीडीए की सरकार बनने का दावा किया। पार्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.