प्रयागराज, जनवरी 31 -- आरके ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, मवैया में आयोजित दो दिवसीय वार्षिकोत्सव 'गूंज' का शनिवार को समापन हुआ। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति नीरज तिवारी और वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पहले संस्था के चेयरमैन डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, प्रबन्ध निदेशक इं आशीष त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों से कहा कि आपकी प्रतिभा सराहनीय है। आप अपने लक्ष्य को सामने रखकर प्रगति की दिशा में अग्रसर रहें। इसके बाद छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति की। संस्थागत छात्रों का चयन मिस फ्रेशर एवं मिस्टर फ्रेशर के रूप में किया गया। आरके स्कूल आफ नर्सिंग जीएनएम प्रथम वर्ष से मिस फ्रेशर राशि त्रिपाठी एवं मिस्टर फ्रेशर आवेश कुमार को तथा एएनएम ...