अपने मुख्यालय में ही रहे प्रखंड स्तर के अधिकारी, काम काज न हो प्रभावित
अररिया, मई 24 -- रानीगंज, एक संवाददाता। रानीगंज प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों का प्रखंड मुख्यालय में नहीं रहने को लेकर शुक्रवार के अंक में हिन्दुस्तान में प्रकाशित शीर्षक खबर 'अफसरों को रास नहीं आ रहा है अपना प्रखंड' प्रकाशित होने के बाद रानीगंज विधायक अविनाश मंगलम ने डीएम को पत्र प्रेषित कर बताया है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र 47 रानीगंज एवं भरगामा प्रखंड अंतर्गत लगातार स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों द्वारा शिकायत प्राप्त हो रही है कि रानीगंज प्रखंड में पदस्थापित अधिकांश प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी प्रखंड मुख्यालय में निवास नहीं कर रहे हैं, बल्कि जिला मुख्यालय अररिया में आवास लेकर प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर कार्यालय आते-जाते हैं। समाचार पत्रों में भी यह मामला प्रमुखता से प्रकाशित हुआ है, जिससे आम जनता में असंतोष व्याप्त है। विधायक ने बताया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.