नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- यूट्यूबर सलीम वास्तिक का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने ही परिवार और बेटों पर शक जता रहे हैं। उन्होंने वीडियो में कहा कि उनके जीवन में भारी उथल-पुथल चल रही है। उनका परिवार उन्हें छोड़ चुका है। ऐसा संदेह है कि उनका बेटा जेहादियों के सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़ा है। मैंने सारी बातें इंटेलिजेंस पुलिस को बता दी हैं। ये मुसलमान है तो इनको काफिर की रकम और उसकी प्रॉपर्टी क्यों चाहिए? यह तो हराम है। ये लोग मुझे छोड़ रहे हैं तो मेरी प्रॉपर्टी भी छोड़ दें। इस्लाम के लिए ये अपने बाप तक का कत्ल कर सकते हैं।ये कट्टरपंथी नहीं लगते थे लेकिन अब संदेह सलीम वास्तिक ने कहा कि मैंने अपने जीवन में प्रयास किया कि पत्नी और बच्चों को कोई तकलीफ ना हो। बीते 4 साल से मैं अपनी दुकान में अकेला सोता था। जब मेरे परिवार के लोगों ने म...