अपने बुजुर्गों का सम्मान युवा वर्ग का कर्तव्य: पीएलवी
चतरा, अगस्त 22 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर हंटरगंज प्रखंड के उरैली गांव में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशानुसार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के पीएलवी कुमार विवेक रंजन और सरयू यादव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान गांव में अकेले रह रहे बुजुर्गों के साथ संवाद कर उनकी दिनचर्या, समस्याओं और जरूरतों को जाना गया। जागरूकता कार्यक्रम में पीएलवी ने बुजुर्गों को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम 2007, वृद्धा पेंशन योजना, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना और नि:शुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तार रूप से जानकारी देने का काम किया। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.