पटना, मई 8 -- बिहार लोक सेवा आयोग चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE 4) का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पटना पुलिस के लाठीचार्ज पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक दिन पहले हुए सम्राट कैबिनेट के विस्तार पर भी तंज कसा। तेजस्वी ने कहा कि अपने-अपने बच्चे को मंत्री बना लो और युवाओं पर लाठी चला दो। बिहार में यही हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में एनडीए सरकार के गठन के 6 महीने बाद भी टीआरई-4 भर्ती का विज्ञापन नहीं निकला। उलटे वैकेंसी की मांग करने पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "एनडीए के नेताओं ने बिना चुनावी प्रक्रिया में भागीदार किए, अपने बच्चों को मंत्री ...