नई दिल्ली, मार्च 26 -- US-Iran War: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी युद्ध में सीजफायर की संभावना धुंधली पड़ती नजर आ रही है। ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ शांति वार्ता बातचीत जारी है और ईरान समझौते के लिए तैयार है। ईरान ने कहा है कि युद्ध ईरान की शर्तों पर ही खत्म होगा। इस बीच अब ईरान ने अमेरिकियों के लिए नई चेतावनी जारी की है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने US और इजरायली सेना को ईरान के इलाके में संभावित ग्राउंड ऑपरेशन को लेकर यह चेतावनी जारी की है। बयान में चेतावनी दी गई, "नेतन्याहू और ट्रंप के धोखे से अपने बच्चों को जहन्नुम में मत भेजो। हमला करने वाले सैनिक ईरान के समुद्र में डूब कर मरेंगे और हमेशा के लिए गायब हो जाएंगे।" इ...